महराजगंज के नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र की नहर रोड स्थित नहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गई है। घरों का कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट लगातार नहर में फेंके जाने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, नियमित कूड़ा संग्रह की व्यवस्था करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
.
|| Maharajganj News || Maharajganj
.
#Nautanwa #Maharajganj #NaharRoad #GarbageIssue #CleanlinessDrive